फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरपंच ने महेंद्री देवी को सौंपा 75 हजार रुपये अनुदान राशि का चैक

Sat, 01 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
बाबैन। सरपंच संजीव कुमार सिंगला व ग्राम सचिव वीरेंद्र सिंह महिंद्री देवी को सहायता राशि का चेक - फोटो : 1
विज्ञापन
बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सैनी लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री रात को 12 बजे भी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। बाबैन के सरपंच संजीव कुमार सिंगला उर्फ गोल्डी ने बाबैन निवासी महेंद्री देवी को 75 हजार रुपये की अनुदान राशि का चेक देने के बाद कहे। उन्होंने कहा कि महेंद्री देवी के पति विजयपाल की मृत्यु कैंसर की बीमारी से हो गई थी। बीमारी के कारण परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिसके कारण परिवार को रोजी रोटी चलाने के लाल पड़ गए थे। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला आने के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा अपने ऐच्छिक कोटे से तुरंत 75 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई। सरपंच सिंगला ने 75 हजार की अनुदान राशि का चेक शुक्रवार को उनको प्रदान किया ताकि परिवार का गुजारा चला सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें