कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे राष्ट्र की आत्मा को सशक्त करने का दिन है। आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं। लौह पुरुष पटेल ने जिस संकल्प, साहस और दूर दृष्टि से भारत को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी प्रेरणा स्रोत है। ये विचार जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ.नरेंद्र सिंह ने व्यक्त किए। वे शुक्रवार को कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिला रहे थे। संवाद