फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समरसता संकल्प यात्रा 25 को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाजपा की बैठक में यात्रा की तैयारियों को लेकर संबो​धित करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण ल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पिपली से रविदास धाम तक मोटरसाइकिलों का विशाल काफिला निकाला जाएगा। रविदास धाम में संत-महात्माओं के सान्निध्य में विशाल जनसभा होगी।
विज्ञापन

तैयारी के लिए सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय गीता कमल में जिलाध्यक्ष रमेश सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य रूप से पहुंचे। पूर्व राज्यमंत्री एवं यात्रा के जिला संयोजक सुभाष सुधा ने आयोजन संबंधी निर्देश दिए। यात्रा प्रभारी अशोक गुज्जर और जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कीं।
पंवार ने कहा कि यात्रा की सफलता के लिए शक्ति केंद्र से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटना होगा। वहीं, सुभाष सुधा ने बताया कि यात्रा पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड से होते हुए हरियाणा पहुंचेगी। 25 नवंबर को शाहाबाद से पिपली तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत होगा। रविदास धाम में होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यात्रा का रात्रि ठहराव कुरुक्षेत्र में होगा। 26 नवंबर को धार्मिक कार्यक्रमों और समरसता संवाद के बाद यात्रा करनाल रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें