फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरी घर की छत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण माजरी मोहल्ला में पन्ना लाल धर्मशाला के पास एक घर की कड़ियों वाली छत गिर गई है। इससे घर में सो रहे परिवार के तीन सदस्य जख्मी हो गए। हालत गंभीर होने पर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गृहस्वामी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार की रात वह पत्नी नीलम शर्मा व बेटा वरुण शर्मा घर में सो रहे थे। अचानक तड़के तीन बजे घर की छत गिर गई। इससे वह लोग मलबे में दब गए। उन्होंने शोर मचाया तो आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर मलबे को हटाकर उन्हें बाहर निकाला।
हादसे में उसकी पत्नी नीलम शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं जबकि वे दोनों भी चोटिल हो गए। नीलम कोसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे आदेश मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पार्षद सुनील बत्तरा, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र बत्रा, अमित, विनोद कुमार, लक्ष्य कुमार ने प्रशासन व समाजसेवियों से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें