कुरुक्षेत्र। गांव जोगनाखेड़ा से नरकातारी जाने वाली सड़क खस्ताहाल।
कुरुक्षेत्र। गांव जोगना खेड़ा से नरकातारी जाने वाली सड़क खस्ताहाल है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन और अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन हर बार केवल पैचवर्क कर औपचारिकता पूरी कर दी गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें अपने दैनिक कामों में भी परेशानी हो रही है। छात्र स्कूल-कॉलेज जाने में परेशान हो रहे हैं और गंभीर मरीजों को एंबुलेंस से ले जाने में भी दिक्कत हो रही है। नंबरदार सतपाल मंढान ने बताया कि जोगना खेड़ा से नरकातारी जाने वाली सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क को देखकर ऐसा लगता है कि सड़क पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है, जो की बहुत ही दयनीय स्थिति में है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि कोई भी हादसा होने से बचा जा सके। इस अवसर पर धर्म सिंह, विक्रम मंढान, प्रेम शर्मा, रोहित, पवन मंढान और सतविंद्र इत्यादि मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। गांव जोगनाखेड़ा से नरकातारी जाने वाली सड़क खस्ताहाल।
कुरुक्षेत्र। गांव जोगनाखेड़ा से नरकातारी जाने वाली सड़क खस्ताहाल।