फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल पर विपरीत असर के आसार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। सोमवार को सुबह के समय जिलेभर में हल्का कोहरा छाया रहा जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि धूप निकलने के बाद दृश्यता में सुधार हुआ और लोगों को राहत मिली। दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान ने गेहूं उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फरवरी में मार्च जैसी गर्मी होने से फसल की निकासी प्रभावित होने के आसार बन रहे हैं। किसान राजेश कुमार, जीत रात, देशराज, गुरजेंट, विष्णु और सौरव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस समय गेहूं की फसल निसारे पर है और दाना बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में अधिक तापमान से दाना सिकुड़ने का खतरा रहता है जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वहीं धर्मनगरी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता भी संतोषजनक स्तर पर नहीं पहुंची।
सोमवार को एक्यूआई 164 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। किसानों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर से फसल में रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी आशंका के चलते कई किसान अंधाधुंध स्प्रे कर रहे हैं जिससे उनकी लागत बढ़ रही है और आर्थिक नुकसान हो रहा है।

कुरुक्षेत्र। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद- फोटो : kathua news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें