फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजर्स ने परेडटर्स को हराकर सीरीज जीती

विज्ञापन
प्रतियोगिता की शुरुआत करते केयू कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) के कॉमर्स विभाग की ओर से शनिवार को केयू के खेल मैदान में एक दिवसीय तीन मैचों की सीरीज का आयोजन किया गया।विभाग की दो टीमों सुपर राइजर्स और एलाइट परेडटर्स के बीच यह सीरीज खेली गई। मैच में सुपर राइजर्स ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।
मुख्यातिथि केयू कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने प्रतियोगिता का आरंभ किया। पहले मैच में एलाइट परेडटर्स 48 रनों पर ऑल आउट हो गई। सुपर राइजर्स ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में विजय ने लगातार चार विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में सुपर राइजर्स में 10 ओवर में एलाइट परेडटर्स के सामने 126 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसमें सुपर राइजर्स की ओर से दीपक ने 29 बॉल में 85 रन ठोके। वहीं जवाब में एलाइट परेडटर्स 100 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ शारीरिक विकास भी जरूरी है। खेल से व्यक्ति में नेतृत्व, अनुशासन एवं आत्मविश्वास जागृत होता है और व्यक्तित्व में भी निखार आता है।कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों को खेल के नैतिक मूल्य सीखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. नीलम ढांडा, डॉ. अजय सुनेजा, डॉ. महावीर, डॉ. सुभाष, डॉ. रश्मी, डॉ. आशीष सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें