फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कायाकल्प की टीम ने जांची एलएनजेपी में व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कायाकल्प की टीम ने सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने आपातकालीन, शिशु, प्रसूति समेत अन्य विभाग में इंफेक्शन और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि गत वर्ष भी कायाकल्प की टीम ने अस्पताल और पीएचसी कृष्णा नगर गामड़ी का निरीक्षण किया था। उस समय अस्पताल प्रबंधन ने टीम को संतुष्ट किया था। टीम की जांच में कुरुक्षेत्र और पानीपत प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर रहे थे।
सोमवार को टीम में शामिल डॉ. दीक्षा, सीएचओ पूजा और नर्सिंग ऑफिसर साधना ने आपातकालीन विभाग में दवाइयों और उनके रखने की जगह का निरीक्षण किया। साथ ही विभाग के दस्तावेज व रिकॉर्ड की भी जांच की गई। वहीं रेड जोन में टीम का ध्यान एक पट्टी पर गया, जिसे पर्दे के पीछे लगाया गया था। इस पर टीम ने उस पट्टी को आगे लगाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस पर तुरंत अमल करते हुए आपातकालीन विभाग स्टाफ ने उस पट्टी को पर्दे के सामने लगा दिया, क्योंकि रेड जोन को दर्शाने के लिए पर्दे के पीछे लगी पट्टी किसी को नजर नहीं आएगी। इस कारण लोगों बगैर जानकारी के रेड जोन में जाएंगे। हालांकि टीम के निरीक्षण से पहले अस्पताल प्रबंधन तैयारी कर चुका था। गत सप्ताह आपातकालीन विभाग के बाहर डीप फ्रीजर की यूनिट पड़ी थी। इसे एक संस्था ने अस्पताल को दान दिया था। निरीक्षण से पहले अस्पताल प्रबंधन ने यूनिट को उठवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें