फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान की प्राप्ति कराने वाला वास्तविक मार्ग अत्यंत दुर्लभ : शास्त्री

Tue, 26 May 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।कथा के दौरान श्रद्धालु के साथ पंडित अनिल शास्त्री। स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड स्थित शांति एन्क्लेव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का रसास्वादन किया। कथा के दौरान भागवत प्रवक्ता अनिल शास्त्री ने ज्ञान और वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान की प्राप्ति कराने वाला वास्तविक मार्ग अत्यंत दुर्लभ है।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा कि जब भगवान नारायण द्वारा आकाशवाणी के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की पुष्टि का उपाय बताया गया, तब देवर्षि नारद उसके वास्तविक अर्थ की खोज में बदरीवन पहुंचे। वहां उनकी भेंट सनक, सनंदन, सनातन और सनत्कुमार अर्थात सनकादि मुनियों से हुई। शास्त्री ने बताया कि सनकादि मुनि ब्रह्माजी के मानस पुत्र हैं, जो महान योगी, विद्वान और भगवद्भक्ति में सदैव लीन रहते हैं। उनका जीवन भगवत्कथा और हरिः शरणम् मंत्र के जाप पर आधारित है, जिसके प्रभाव से काल भी उन्हें प्रभावित नहीं कर पाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें