फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश आई, गर्मी में राहत लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से खाली चल रहा मानसून में वीरवार को जोरदार बारिश के साथ सक्रिय हुआ। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने राहत पहुंचाई। बारिश का लुत्फ उठाने के लिए लोग घर की छतों व गलियों में निकले। वहीं पार्कों में भरे पानी में बच्चे भी बारिश का आनंद उठाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिले में औसतन 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बदरा पिहोवा क्षेत्र में बरसे। इस दौरान कई जगह लोगों को हमेशा की तरह जलभराव का सामना करना पड़ा। आंबेडकर चौक स्थित कुछ दुकानों में पानी घुस गया। वहीं बारिश से पहले चली तेज हवाओं से शहर के आसपास के क्षेत्र में कई जगह पेड़ भी टूटे। मौसम विभाग अनुसार अब बारिश का सिलसिला कई दिनों तक जारी रह सकता है।
वीरवार को हुई बारिश से शहर में देवीलाल चौक के नजदीक, बिरला मंदिर के नजदीक, सेक्टर-17, पुराने बस अड्डे के सामने, ज्योति नगर, शांति नगर, दीदार नगर, कुटिया वाली रोड, आंबेडकर चौक, झांसा रोड, पुराना बाई पास, पिपली चौक, लाडवा रोड, नए बस अड्डे के नजदीक, सेक्टर 10 स्थित ताज पार्क सहित कई जगह पर जलभराव हो गया। नगर परिषद द्वारा पानी की निकासी के प्रबंध को लेकर कई दिनों से दावे किए जा रहे थे, लेकिन वीरवार को करीब 40 मिनट चली बारिश से इन सभी दावों की फिर से पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जहां आमजन को राहत मिली वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। धान की रोपाई के बाद से किसान लगातार बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन 30 जून से मानसून के दस्तक देने के बाद भी ठीक से बारिश नहीं हो रही थी। वीरवार को अच्छी बारिश हुई तो खेतों को पानी मिला। बताया जा रहा है कि मानसून की झड़ी लग गई है। अब कई दिन बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
मौसम विभाग अनुसार आज शुक्रवार को भी 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जबकि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। उसके बाद रविवार को बारिश की 40, सोमवार को 42, मंगलवार को 70, बुधवार को 80, वीरवार को 70 शुक्रवार को 50 और शनिवार को 60 प्रतिशत संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें