कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग के लिए अतिथि अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 32वें दिन भी लघु सचिवालय में जारी रहा। धरने की अध्यक्षता पंचकूला के जिला प्रधान शिव सागवान ने की। वक्ताओं ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। न्यायालय ने लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों और अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि तीन महीने से अधिक समय बीतने पर भी शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे अध्यापकों में रोष बढ़ रहा है। शिव सागवान, संदीप कुमार, फूल कुमार, सुमेर सिंह और सुभाष सिंह ने धरने को संबोधित किया। अतिथि अध्यापकों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।