फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जन कल्याण मंच के मुख्य प्रवक्ता नियुक्त हुए तरुण वधवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तरुण वधवा।ं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संगठन जन कल्याण मंच ने तरुण वधवा को अपना मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। मंच के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह निर्णय मंच के शीर्ष नेतृत्व की सर्वसम्मति से लिया गया। मलिक ने कहा कि वधवा सामाजिक कार्यों में सक्रिय और कर्मठ व्यक्ति हैं। वे जनसेवा के प्रति समर्पित हैं और उनका अनुभव संगठन को लाभ देगा। वधवा संगठन की नीतियों को समाज के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे। वे संगठन और आमजन के बीच सशक्त संवाद स्थापित करेंगे। तरुण वधवा ने इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें