फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शान बड़ी ऊंची मेरे खाटू श्याम की प्यारे...पर झूमे श्यामभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। समस्त श्यामप्रेमी परिवार पिपली द्वारा गुरुवार रात्रि श्री राम मंदिर में प्रथम श्री खाटू श्याम स्थापना महोत्सव आयोजित किया गया। श्याम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजपुरा से निशा बजाज, शाहाबाद से श्रवण राज और नायब सिंह आदि गायकों ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा। है शान बड़ी ऊंची मेरे खाटू श्याम की प्यारे...और श्याम धमाल पर श्रद्धालु झूम उठे। आयोजन मंडल सदस्य सुमित गोयल और सतपाल बंसल ने बताया कि संकीर्तन के साथ-साथ लगातार भंडारा चलता रहा। श्याम आरती में श्री राम मंदिर के पुजारी राजीव कौशिक, समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र से अजय गोयल और गौरव गुप्ता,श्री श्याम बाला जी सेवा संघ से दिनेश गोयल,श्री राम मंदिर सेवा समिति के प्रधान प्रवीण कुमार रहेजा, योगेंद्र अग्रवाल,नरेश फौजी,ऋषिपाल,सतपाल खुराना,ऋषभ कुंद्रा,हरीश सैनी, करन सिंह, पंकज बजाज,अजय सैनी,वरुण डावर और संजीव सेतिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें