फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंजाबी भांगड़ा और हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति ने मोहा मन

विज्ञापन
लाडवा। मलखंब की प्रस्तुति देते लाडवा गुरुकुल के बच्चे। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अनाज मंडी लाडवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी और राजस्थानी नृत्य सहित देश की विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाती प्रस्तुतियों को विशेष अंदाज में पेश किया। जहां पंजाबी भांगड़ा और हरियाणवी नृत्य ने नागरिकों को थिरकने पर मजबूर किया तो वही मलखंभ के प्रदर्शन ने लगातार तालियाें से वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

बच्चों की इन विशेष प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ. चिनार चहल ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें