फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार 14 नवंबर को नशामुक्त टीम ने एएसआई ऋषि पाल के नेतृत्व में गांव अटवान, अहमदपुर, खेरा और मलिकपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान ग्रामीणों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए गए। एएसआई ऋषि पाल ने कहा कि नशे से व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होने के साथ परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेल, पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। पुलिस ने ग्रामीणों से नशा बेचने वालों की सूचना देने की अपील की। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें