फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दे रही दबिश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जांच टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। डंपर चालक गुलशन उर्फ गुल्लू को गोली मारने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वारदात के पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


उधर, खेड़ी शहीदां निवासी 27 वर्षीय घायल गुलशन का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और अभी तक उसके शरीर से गोली नहीं निकाली गई है। पुलिस को दिए बयान में गुलशन ने आरोप लगाया है कि करीब छह माह पुराने विवाद की रंजिश के चलते इस्माईलाबाद निवासी मनिंद्र सिंह, उसके मामा उल्फत सिंह और एक अन्य युवक ने उनपर हमला किया। गुलशन के अनुसार बुधवार शाम बस अड्डे के पास एक फास्ट फूड की रेहड़ी पर रुके हुए थे। उसी दौरान आरोपी उनके पास और एक देशी पिस्तौल तान दी और गाली-गलौज करने लगे। वह किसी तरह से अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे और पीछे से आरोपियों ने उन्हें गोली मारी दी। गोली उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है।
घटना के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मनिंद्र सिंह, उसके मामा उल्फत सिंह तथा एक अन्य आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस्माईलाबाद थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें