फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम साहब मेरे मन की भी बात सुनो, गली नहीं बनती, घर में घुसते हैं सांप

Thu, 04 Aug 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
सोनम ठाकुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जी, मेरे घर के सामने सड़क नहीं बन रही हैं। हमारी गली के निर्माण के लिए प्रस्ताव भी पास हुआ था, निर्माण सामग्री भी आ गई थी, लेकिन काम रोक दिया गया। आज तक काम नहीं शुरू हुआ। मेरे घर में मेरे कमरे में सांप आ गया। क्योंकि गली की स्थिति काफी खराब है। यह व्यथा कुरुक्षेत्र के कीर्ति नगर की एमबीए की छात्रा सोमन ठाकुर के उस पत्र का लब्बोलुआब हैं जो उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा था। इस पत्र का जवाब भी पीएमओ से 22 दिन पहले आ गया था, लेकिन सोनम को अभी भी दुख है कि इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन


सोनम बताती है कि उसने पीएम मोदी को रेडियो पर मन की बात कहते सुना था। वह कह रहे थे कि देश की कोई भी बेटी मुझे अपनी समस्या बता सकती है। उनकी बातों से ऐसा लगा था कि वह बेटियों की बात सुनते हैं और सुनेंगे। मैं भी अपनी गली में कई सालों से गली निर्माण नहीं होने से दुखी हूं। दो तीन बार यहां गिर भी चुकी हूं। ऐसे में मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिख दिया था।

जवाब भी आया, लेकिन काम नहीं हुआ
सोनम ने बताया कि उसने 30 जून को यह पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसका जवाब भी 13 जुलाई को मुझे मिला था। जिसमें कहा गया था कि इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। लेकिन यह पत्र आए हुए 22 दिन हो गए आज तक काम ही शुरू नहीं हुआ। सोनम ने बताया कि इस गली बनाने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका था। निर्माण सामग्री भी यहां डाली गई थी, लेकिन काम ही शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन


जैसे ही हमें ऊपर से पत्र मिला था हमने अधिकारियों की बैठक ली थी। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में गली निर्माण में कुछ तकनीकी खामियां बताई है। यह खामियां दूर होते ही गली का निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से कराया जाएगा। -डॉ. एसके चौहान, ईओ नगर परिषद कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें