फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब-जब तूने हुंकार भरी

विज्ञापन
कलाकृति भवन में नाटक अपराजेय महाराणा प्रताप का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन में हल्दी घाटी के युद्ध पर आधारित नाटक अपराजेय महाराणा प्रताप का मंचन किया गया। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सहयोग से भरतमुनि रंगशाला में नाटक का मंचन आईटीआई पानीपत के विद्यार्थियों ने किया। फीकी हुई बिजली की चमक, जब-जब आंख खोली प्रताप ने, जब जब तेरी तलवार उठी, तो दुश्मन टोली डोल गयी, फीकी पड़ी दहाड़ शेर की, जब-जब तूने हुंकार भरी, था साथी तेरा घोड़ा चेतक, जिस पर तू सवारी करता था, जैसी कविताओं ने शौर्य एवं वीरता का माहौल बना दिया।
श्याम नारायण पांडेय की ओर से हल्दीघाटी के युद्ध पर लिखे गए खंड काव्य पर आधारित नाटक के दौरान हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने मुख्य अतिथि डीसी मुकुल कुमार का स्वागत किया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक लाकेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में रीता रॉय द्वारा निर्देशित व हरीश दवे के लिखे नाटक में 35 कलाकारों ने एक साथ अभिनय करते हुए महाराणा प्रताप की वीरता को बखूबी दिखाया गया।
विज्ञापन

नौटंकी शैली में प्रस्तुत नाटक में सूत्रधारों ने कहानी को सुनाते हुए चुनिंदा दृश्यों को मंच पर प्रस्तुत किया। इसमें अकबर और महाराणा प्रताप की मुठभेड़, घोड़ा चेतक का महाराणा प्रताप को बचाते हुए प्राण त्यागना आदि दृश्यों को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक का सफल मंचन कर कलाकारों ने सभी के ह्रदय में वीर रस और देश प्रेम के भाव पैदा कर दिए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि रंगमंच के माध्यम से ही कलाकार समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। रंगमंच बेहतर मनुष्य के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। साहित्य और नाटक के बिना समाज अधूरा है। हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने कहा कि हमें शहीदों को इतिहास में उचित स्थान दिलाना के लिए रंगमंच को माध्यम बनाना चाहिए। अपराजेय महाराणा प्रताप नाट्य अभियान के समन्वयक राजीव रंजन ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा का साकार करने का यह सशक्त नाटक है। नाटक में आईटीआई पानीपत के विद्यार्थियों ने जीवंत अभिनय का प्रमाण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें