कुरुक्षेत्र। गत सात मार्च को टेन की चपेट में आकर घायल हुए व्यक्ति ने उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। राजकीय रेलवे पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मंजीत सिंह ने बताया कि सात मार्च को शाहाबाद में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान उसने रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।