फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को बनाना होगा मजबूत : निबाडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की राज्य स्तरीय बैठक डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन सेक्टर-आठ में हुई, जिसमें प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जिला प्रधान अमर सिंह, पूर्व राज्य कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सिरोहा, रमेश थाना मुख्य तौर पर रहे।
विज्ञापन

राज्य महासचिव विनोद मोदी ने विभिन्न जिला प्रधानों के साथ मुख्य मुद्दों पर चर्चा की। मुख्य मुद्दों में संघ की वर्तमान स्थिति और आगामी संघर्ष की योजना बनाना, शिक्षकों से जुड़े सरकारी नियम और उनके प्रभाव, संघ की संगठन आंतरिक मजबूती और विस्तार, संघ की वर्तमान सत्र की सदस्यता व संघर्ष फंड की राशि को राज्य कोषाध्यक्ष को जमा कराना, जिला स्तरीय कैडर कैंप के बारे में विचार विमर्श व योजना बनाना आदि शामिल रहे। राज्य प्रधान डॉ. दिनेश निबाडिया ने बताया कि आगामी समय संगठन को मजबूत करने का समय है, जिससे आने वाली चुनौतियों को बेहतर तरीके से लड़ा जा सके। बैठक में राज्य कोषाध्यक्ष राजेश पेटवाड़, राज्य संयोजक दलवीर राठी, राज्य उप प्रधान सूरत सिंह, राज्य संगठन सचिव नीरज भुक्कल, राज्य उप प्रधान राजकुमार तंवर, उप प्रधान होशियार बाकोलिया, उप प्रधान अरुण बोरिया, राज्य सह कोषाध्यक्ष देवेंद्र नूनवाल, मास्टर राजेश सिंहमार, राज्य सहसचिव जगदीश चहल आदि मौजूद रहे। मंच संचालन नरेश फूले ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें