फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 11 दिन तक चलेगी ऑनलाइन क्विज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने 10वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए एआई चैटबॉट लॉन्च किया है। इसके लिए आपको लिंक पर क्लिक करना है और भगवद्गीता के श्लोकों से जीवन में पैदा समस्याओं का समाधान मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आप गीता आधारित हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सवाल पूछ सकते हैं, चैटबॉट जवाब में तुरंत उत्तर पुस्तिका आपको देगा। 4 नवंबर से 11 दिवसीय ऑनलाइन क्विज शुरू हो चुकी है। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी भाग ले सकता है। रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर से हो रहा है। लिंक पर पूर्व-पंजीकृत को दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। लिंक पर क्लिक कर पेज खुलेगा, जहां रोज गीता-संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे। चैटबॉट महोत्सव शेड्यूल, शिल्पकारों, स्टॉल लोकेशन व कार्यक्रमों की जानकारी भी देगा। एनआईसी के वरिष्ठ निदेशक विनोद सिंगला ने कहा कि क्विज का उद्देश्य गीता प्रचार है। चीटिंग या पास-फेल से फर्क नहीं, सिर्फ ज्ञान से जोड़ना है। उम्मीद ही की इस प्रतियोगिता में लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे।
चुने जाएंगे 50 विजेता

क्विज प्रतियोगिता में इस बार नकद की जगह विजेताओं को गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे। इसमें 20 आमजन व 20 छात्र विजेता के तौर पर चुने जाने हैं। दोनोें श्रेणी में 20-20 इनाम प्रदेश सरकार व 10 इनाम सहयोगी राज्य मध्यप्रदेश व प्रोत्साहनकर्ता के तौर पर भी 70 विजेता चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें