फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 18 हुई

Fri, 11 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में डेंगू अपने पैर पसारता ही जा रहा है। मंगलवार तक जिले में 13 केस पॉजिटिव मिले थे। लेकिन, वीरवार को डेंगू पॉजीटिव की संख्या 18 तक पहुंच गई।
विज्ञापन


डेंगू पर अमर उजाला द्वारा प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया। साथ ही डेंगू की रोकथाम को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट तलब की है।

डेंगू के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कई टीमों का गठन किया है। ये पूरे जिले के ऑफिसों, कॉलोनियों, कस्बों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। ऑफिसों में लगे कूलरों, गमलों आदि की सफाई भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पानी को जमा न होने दे। यदि पानी को निकाला नहीं जा सकता हो, तो उसमें कोई तेल डाल दें।

इन सावधानियों से ही डेंगू फैलने रोका जा सकता है। महामारी विशेषज्ञ बिंदू राय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू के 48 सैंपलों की जांच की है। इनमें से 18 लोगों में डेंगू पॉजीटिव मिला है।

जिले में नहीं है प्लेटलेट चढ़ाने की सुविधा
जिले के एक मात्र एलएनजेपी अस्पताल में डेंगू से पीड़ित मरीजों को प्लेटलेट चढ़ाने की सुविधा नहीं है। यदि किसी मरीज को प्लेटलेट की जरूरत पड़ जाए, तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ेगा या निजी अस्पताल में महंगा उपचार कराना पड़ेगा।

विधायक ने किया अस्पताल का दौरा, की रिपोर्ट तलब  
बुधवार को अमर उजाला द्वारा जिले में डेंगू के फैलने को लेकर कुरुक्षेत्र में डेंगू का डंक, 15 पॉजीटिव और 7 संदिग्ध शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।

इसके बाद वीरवार को विधायक सुभाष सुधा ने एलएनजेपी अस्पताल में दौरा किया। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने डेंगू और मलेरिया के रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं की रिपोर्ट भी तलब की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए हर प्रकार के बंदोबस्त करें। दौरान कार्यवाहक सीएमओ डॉ.एनपी सिंह ने विधायक  सुभाष सुधा को रिपोर्ट देते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में डेंगू का कोई भी केस नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें