पुलिस थाने में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के शांति कमेटी के मौजिज व्यक्तियों व पुलिस स्टाफ ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर व क्षेत्र में छोटे-छोटे झगड़ों को पंचायत स्तर पर निपटाने पर जोर दिया गया।
थाना प्रभारी जगदीश टामक ने कहा कि नशे कारोबारियों के खिलाफ सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। अपराधी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। जनता के सहयोग के बिना पुलिस अपराध को रोकने में अधूरी है। जनता द्वारा सूचना देने पर अपराध को होने से पहले ही रोका जा सकता है। इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। बैठक में प्रहलाद भगत शर्मा, मोहनलाल भांवरा, बलबीर राणा, संजीव अरोड़ा, सुरजीत सिंह, प्रदीप कुमार, दिलबाग सिंह, राजेश कुमार, तेग सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।