फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंडर बुक में चमकेगा हरियाणा के छोरे का नाम

Sat, 02 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
स्टील मैन अमनदीप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 प्रदेश और देश में अपनी अद्भूत प्रतिभा के स्टंट दिखाकर स्टील मैन की उपाधि प्राप्त करने वाले स्टील मैन अमनदीप ने लंदन बेस्ट वंडर बुक में नाम दर्ज कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। लंदन बेस्ड वंडर बुक से आई तीन सदस्यों की टीम को गुरु नानक वाटिका स्कूल में स्टीलमैन ने हैरतअंगेज स्टंट दिखाकर अपना नाम लंदन की वंडर बुक में दर्ज कर वंडरमैन की उपाधि प्राप्त की है। यह बुक 2017  में प्रकाशित होगी तथा 170 देशों में इसका प्रकाशन होता है। जिसमें अमनदीप का नाम भी 11 स्टंटों में अद्भूत स्टंट दिखाने पर प्रथम स्थान पर वंडरमैन के नाम से चमकेगा।
विज्ञापन


 उक्त जानकारी वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड की इंडियन चीफ कॉडिनेटर सवरना श्री ने देते हुए बताया कि स्टीलमैन ने एक साथ 20 मोटरसाइकिलों को फुल स्पीड में 1 मिनट 25 सेकेंड तक रोके रखा, किलों पर लेटकर 8 फूट उंचाई से 75 किलो के व्यक्ति से अपने ऊपर कूद लगवाई, एक मिनी ट्रक तथा एक स्कूल वैन को अपने शरीर के ऊपर से निकाला, भारी हथौड़ों से अपने बाजुओं पर व छाती पर 3 वार करवाना, किलों पर लेटकर कार को अपने उपर से गुजारना, 65 किलो वजन के व्यक्ति को 30 सेकेंड तक अपने दांतों से उठाना, दो मोटर साइकिलों को 30 सेकेंड तक अपने कंधों पर उठाए रखना। भारी लोहे की रोडों से शरीर पर वार करवाना, एक फूल स्पीड बाईक को दांतों से रोकना तथा 30 सेकेंड में 53 खाली बोतलों को अपने हाथ से तोड़ना आदि जो स्टंट दिखाए हैं वो आज तक उनकी बुक में दर्ज नहीं हैं और अब ये सारे स्टंट स्टीलमैन उर्फ वंडरमैन अमनदीप के नाम दर्ज होंगे। 

उन्होंने कहा कि उनकी संस्था वंडरमैन को इंग्लैंड में बुलाने पर भी विचार करेगी। उनके साथ उस समय वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड के इंडिया चीफ कोडिनेटर बींगी नरेंद्र गौड़, उत्तर भारत के चीफ कोडिनेटर डॉक्टर राकेश वैध उपस्थित थे। इस टीम ने अंत में संस्था की ओर से स्टीलमैन को उसके स्टंटों के लिए गोल्ड मेडल तथा वंडरमैन का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन अमरीक सिंह, निशी बवेजा, प्रहलाद भगत शर्मा, थाना प्रभारी रमेशचंद, राजीव शर्मा उर्फ टोनी,  नसीब सिंह गुराया, राजू वधवा, गुरप्रीत, हरजीत सिंह, बंटी गुम्बर, बलविंद्र  सिंह तथा समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें