गांव रुड़की की एक महिला से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरमीत कौर का पति विदेश में रहता है। वीरवार को गुरमीत कौर अपने ससुर कमलजीत के साथ पीएनबी बैंक लाडवा से उक्त राशि निकलवा कर लाई थी। जब वे मोटरसाईकिल पर अपने गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और महिला के हाथ से नकदी सहित बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में जरूरी कागजात भी थे। धक्का मुक्की में महिला मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई जिसमें उसे चोटे भी आई है। महिला ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने वारदात वाली जगह का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।