संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। गांव उमरी में शनिवार को आयोजित संत रविदास जयंती समारोह में कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री तथा खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी द्वारा समाज को समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया गया, वह आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने इस दौरान पांच एकड़ भूमि में बनाएं जा रहे संत गुरु रविदास जी धाम के निर्माण के लिए 90 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान सांसद जिंदल ने भी संबोधन किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा गुरु रविदास जी धाम के निर्माण को लेकर शुरू किए गए कार्यों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने समारोह में संतों को भी सम्मानित किया। इनमें संत धूनीदास महाराज प्रेमदास आश्रम मूनक, संत कृष्ण कबीर महाराज संत हरिदास आश्रम खरैंटी, संत सुरेंद्र दास महाराज गुरु रविदास आश्रम सफअली खेड़ी, संत सतनाम दास महाराज सचखंड धाम बेगमपुरा, संत नरेश दास महाराज गुरु रविदास आश्रम बसताड़ा, संत धर्मदास गुरु रविदास आश्रम सिद्धपुर, संत सुनीलदास महाराज गुरु रविदास सरोवर जुंडला, संत निर्मलदास महाराज नारायण आश्रम सिसाना, संत हरिओम महाराज गुरु रविदास आश्रम सांगाहेड़ी, संत कृष्ण दास महाराज गुरु रविदास आश्रम नरवाना शामिल रहे। मुख्य खबर मुख्य संस्करण में।
कुरुक्षेत्र। समारोह में संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री न
कुरुक्षेत्र। समारोह में संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री न