कुरुक्षेत्र। धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग करती केयू की छात्रा। संवाद
कुरुक्षेत्र। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इससे लगातार गर्मी बढ़ रही है। रविवार को 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं।
वहीं लू चलने की भी संभावना जताई जाने लगी है। कृषि विभाग के पूर्व उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।
सब्जियों पर पड़ सकता है गर्मी का असर : कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि अधिक गर्मी का सब्जी की फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लू व तेज गर्मी से सब्जी की फसलें नष्ट होने लगती हैं। इससे बचाने के लिए हर रोज हल्का पानी देना चाहिए।
दिन
अधिकतम न्यनूतम
सोमवार
8 डिग्री सेल्सियस
23 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार
38 डिग्री सेल्सियस
23 डिग्री सेल्सियस
बुधवार
39 डिग्री सेल्सियस
24 डिग्री सेल्सियस
वीरवार
41 डिग्री सेल्सियस
25 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार
41 डिग्री सेल्सियस
26 डिग्री सेल्सियस
शनिवार
40 डिग्री सेल्सियस
25 डिग्री सेल्सियस