फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्लब की कार्यकारिणी के सदस्यों ने ग्रहण की शपथ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फीनिक्स क्लब के शपथ समारोह का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री सुभाष सुधा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बीती रात रेलवे रोड स्थित होटल में आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बतौर मुख्यातिथि, विद्युत विभाग में एसई एमजी जिंदल बतौर विशिष्ट अतिथि इस कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन

वर्ष 2026 की इस नई टीम में कीर्ति खोसला को फीनिक्स क्लब के प्रधान, दिनेश छाबड़ा को सचिव, दिनेश अनेजा को कोषाध्यक्ष, क्लब की महिला विंग विनिक्स की प्रधान ज्योति खोसला, सचिव ममता छाबड़ा, क्लब की जूनियर विंग टिनिक्स का प्रधान कपीश छाबड़ा को पद की शपथ दिलाई गई। क्लब में शामिल हुए दो नए सदस्यों प्रवीण वधवा और डॉक्टर अर्पित तनेजा को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वामी हरिओम दास परिव्राजक, नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन उमा सुधा, सुरिंदर ढींगरा सहित क्लब के सभी सदस्य माैजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। फीनिक्स क्लब के शपथ समारोह का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री सुभाष सुधा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें