फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैठक में संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नॉन टीचिंग क्लब में शेर ग्रुप की कोर कमेटी की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्रुप प्रधान नरेश चौधरी ने की। इसमें संगठन को अधिक सशक्त बनाने और आगामी कुंटिया चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की गईं। इसमें नरेश चौधरी को शेर ग्रुप का चेयरमैन और भगवान को ग्रुप का प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं जयपाल सैनी को शेर ग्रुप का संरक्षक बनाया गया। डॉ. भरत राय और नरेश मागू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। ग्रुप के मीडिया प्रभारी के रूप में अमित कुमार और रामकुमार बोहत को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, रामकुमार बोहत को एससी मंच का प्रधान बनाया गया।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में चुनावी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ओमप्रकाश (हेड सेनिटेशन विभाग), रमेश कुंडू, सेवा सिंह, प्रदीप राणा, सुशील शर्मा, सोमनाथ और ज्ञानी राम को अलग-अलग विभागों का चुनावी इंचार्ज नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी नरेंद्र वर्मा और पूर्व पार्षद ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए शेर ग्रुप को विजय दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें