फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 43 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम पारा

Tue, 19 May 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भयंकर गर्मी व लू से बचने के लिए मुहं पर दुपट्टा बांधकर स्कूटी चलाती व धूप से बचने
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कई दिनों तक मौसम में बदलाव के बाद दो दिन से भीषण गर्मी शुरू हो गई है। सोमवार को भी 43 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम पारा पहुंच गया, जिसके साथ ही सुबह से शाम तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू भी चली। इस पूरे सप्ताह भीषण गर्मी व लू की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को गर्मी लोग व लू से बचाव करते हुए दिखाई दिए। सार्वजनिक स्थलों पर रौनक कम रही तो दोपहर के समय सड़कें तक सूनसान दिखाई देने लगी। दिन में ही नहीं रात को भी गर्म हवाएं चलीं। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जाने लगी है। चिकित्सक बढ़ती गर्मी के बीच विशेष गंभीरता बरतने के लिए अपील कर रहे हैं तो वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी लोगों को बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र मेहता का कहना है कि अगले कईं दिनों तक मौसम में गर्माहट बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


एक सप्ताह के तापमान का पूर्वानुमान
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
मंगलवार 43/28 डिग्री सेल्सियस
बुधवार 43/29 डिग्री सेल्सियस
वीरवार 42/29 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार 42/28 डिग्री सेल्सियस
शनिवार 41/28 डिग्री सेल्सियस
रविवार- 43/28 डिग्री सेल्सियस

कुरुक्षेत्र। भयंकर गर्मी व लू से बचने के लिए मुहं पर दुपट्टा बांधकर स्कूटी चलाती व धूप से बचने

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें