फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में होने वाला शहीदी समागम होगा ऐतिहासिक : गोल्डी

Sat, 15 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में संगत के साथ उपस्थित जिला अध्यक्ष तेजिंदर गोल्डी। व
विज्ञापन
शाहाबाद। भाजपा जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह गोल्डी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार पहुंचे और संगत को 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले शहीदी समागम में पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि नौवें पातशाह हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दियाला जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित यह समागम बानी गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की छत्रछाया में आयोजित होगा और ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन

समागम मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पांचों तख्तों के जत्थेदार और मुख्यमंत्री नायब सैनी शिरकत करेंगे। यह समागम ज्योतिसर के निकट 155 एकड़ भूमि पर आयोजित किया जा रहा है। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखचैन सिंह, सदस्य कुलवंत सिंह रफीक, नरिंदर सिंह भिंडर, निरंजन सिंह सेतीआ, सतनाम सिंह, मलकिंदर सिंह, कश्मीर सिंह और राजिंदर सिंह अटारी ने जिला अध्यक्ष के निमंत्रण का स्वागत किया।
प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की कुर्बानी और बलिदान का संदेश विश्वभर में पहुंचाने के लिए देश-विदेश में समागम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने खुशी जताई कि शहादत दिवस पर देश का हर व्यक्ति किसी न किसी समागम में शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनु मल्याण, मंडल अध्यक्ष सुपाश्र्व जैन, यादविंद्र लक्की राणा, जतिन पोपली, प्रदीप सपड़ा, कुलविंदर राणा, अखिल गुप्ता, भगवंत सिंह, मैनेजर हरदेव सिंह सहित संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें