फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेहा कॉलोनी में जलभराव से डूबी मुख्य सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शहर की डेहा कॉलोनी के हालात जलभराव के चलते बदतर बने हुए हैं। बराड़ा रोड स्थित स्वर्ग आश्रम, ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब को जाने वाली मुख्य सड़क आज भी पानी में डूबी हुई है। यहां से शवयात्रा निकालने वालों को भी गंदे पानी और कीचड़ में से रास्ता बनाना पड़ रहा है। श्रद्धालु और राहगीर दोनों ही परेशानी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यह पानी नालियों का है जिससे वार्ड दो, तीन और 18 के निवासियों सहित शहरवासियों को गुजरना पड़ता है। कॉलोनी निवासी भी इससे बेहद परेशान हैं। इस पानी से मच्छरों का प्रकोप और गंदगी से उत्पन्न बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। डेहा कॉलोनीवासियों में शिकायत करने वाले संजय, अमित कुमार, राहुल, रोहित, सुनीता, गीता, लभो, मीनू, निर्मल, रेनू, देविका, कांता और मधु शामिल रहीं।
कॉलोनी के प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि इस समस्या के लिए वे कई बार पार्षद और नगर पालिका अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। वार्ड के पार्षद अजय तुषार ने कहा कि एसडीएम तक को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। नगर पालिका सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायतें उनके संज्ञान में हैं और वहां कॉलोनी में एक मकान-दूकान बनाने वाले ने सीवरेज का पाइप तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें