फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महासप्तमी पर्व 18 को श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर में

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कमोदा स्थित प्राचीन श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर में 18 अक्तूबर को महासप्तमी पर्व मनाया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। महासप्तमी पर विशाल मेला भी लगाया जाएगा। दूर-दराज से श्रद्धालु मंदिर के पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। शक्ति स्वरूपा मां कालरात्रि की विधि-विधान से विशेष पूजा की जाएगी। इसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना होगी।
विज्ञापन

श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इस तीर्थ का संबंध महाभारत काल से है। पुराणों के अनुसार, यहां दर्शन और स्नान से भक्तों के समस्त कष्ट दूर होते हैं। मंदिर के सेवादारों और स्थानीय ग्रामीणों ने मेले के लिए साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और आवागमन की पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। कमेटी ने श्रद्धालुओं से इस पावन पर्व और मेले में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ कमाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें