फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जीवन साहस, त्याग, तपस्या और धर्म की रक्षा का प्रतीक : सुमन सैनी

विज्ञापन
बाबैन। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के दौरान राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी व आ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बाबैन। बाबैन में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जीवन साहस, त्याग, तपस्या और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने यह संदेश दिया कि जब समाज में अन्याय और अधर्म बढ़ जाए, तब चुप रहना उचित नहीं बल्कि उसके खिलाफ खड़े होना ही सच्चा धर्म है। उनके जीवन की यह शिक्षा आज भी हमारे लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी हजारों साल पहले थी।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमें यह भी सिखाया कि शक्ति का उपयोग हमेशा अच्छे कार्यों के लिए होना चाहिए। आज के समय में हमें यह समझना होगा कि शिक्षा, ज्ञान और तकनीक हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इनका उपयोग हमें समाज के विकास के लिए करना चाहिए।
सुमन सैनी ने ब्राह्मण समाज को सामाजिक कार्य के लिए 11 लाख रुपये और भाजपा वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही आश्वासन देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की सभी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पूरा करवाया जाएगा।

बाबैन। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के दौरान राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी व आ- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें