कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते श्री जयभारत रामलीला ड्रामाटिक क्लब के सदस्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री जयभारत रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से सोमवार रात्रि लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाद, कुंभकरण और अहिरावण वध इत्यादि दृश्य संवाद के साथ दिखाए गए। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के पूर्व प्रधान श्याम सुंदर तिवारी, हितेंद्र गोयल सर्राफ और रामलीला के सहयोगी तपेश वशिष्ठ ने बतौर मुख्यातिथि श्रीराम आरती में हिस्सा लिया।
रामलीला क्लब के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किया। रामलीला के मंच पर लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध सजीव तरीके से दिखाया गया। इसकी दर्शकों ने खूब सराहना की और कलाकारों को नकद इनाम भी दिए। युद्ध के अलावा हनुमान की ओर से वैद्य सुषेण को लंका से लाने वाले दृश्य ने दर्शकों को खूब हंसाया। रामलीला के प्रत्येक दृश्य पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
डायरेक्टर सुनील भटनागर ने बताया कि मंच पर विनोद कौशिक ने राम, राजकुमार शर्मा ने लक्ष्मण, सुरेश कश्यप ने रावण, दर्शन भटनागर ने कुंंभकरण, मन्नी ढींगरा ने हनुमान, जगदीश मधोक ने विभिषण, सागर ने मेघनाद, रविंद्र सिंह ने अंगद, राजू रंगा ने अहिरावण, गुलशन ने सुषेण वैद्य, पवन सगवाल ने सुग्रीव, राकेश ने जामवंत और जूनियर कलाकारों ने राक्षसी सेना व वानर सेना का किरदार निभाया।
कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते श्री जयभारत रामलीला ड्रामाटिक क्लब के सदस्य। विज्ञप्ति