कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मौजूद राजस्थान से आए कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। पावन ब्रह्मसरोवर के घाटों पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में राजस्थान से आए कलाकारों की ओर से कच्ची-घोड़ी नृत्य से पर्यटकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है। पर्यटक न केवल इन कलाकारों के साथ नृत्य करके आनंद ले रहे हैं बल्कि इस प्राचीन नृत्य शैली के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से जानने का मौका पा रहे हैं।
कलाकार रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि उनके दल में आठ सदस्य हैं। वे राजस्थान के जयपुर से आए हैं। ब्रह्मसरोवर पर आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत कच्ची-घोड़ी नृत्य से कर रहे हैं। यह नृत्य पुराने समय में जब राजा-महाराजा युद्ध जीतकर लौटते, तब उनके विजय के उपलक्ष्य में और उनके स्वागत में किया जाता था। आजकल इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह नृत्य मुख्य रूप से शादियों में बरात के स्वागत के लिए किया जाता है।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मौजूद राजस्थान से आए कलाकार। विज्ञप्ति