इस्माईलाबाद। जखवाला गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने सगे भाई को ईंट मार कर हत्या करने के मामले की जांच सीआईए वन को सौंप दिया दी गई है। सीआईए वन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक गुरनाम सिंह का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी गुरमेल सिंह को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस दबिश कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले के हर पहलू को लेकर बारीकी से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों साथ आसपास पड़ोस से जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि गांव जखवाला में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे न देने पर नाराज होकर अपने सगे 65 वर्षीय भाई को ईंट मार कर दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। परमजीत कौर वासी जखवाला ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका ताया ससुर गुरनाम सिंह मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे के घर के बाहर जा रहे थे। उसके चाचा ससुर गुरमेल सिंह अपने मकान की छत पर खड़ा होकर उसके ताया ससुर को ईंटें मार रहा था। उसके बार बार मना करने पर भी वह नहीं माना और ईंट मारने का कारण पूछा तो उसने कहा कि गुरनाम सिंह ने उसे शराब के लिए रुपयों देने से मना किया है इसलिए वह उसे ईंट मार कर मार देगा। ईंट लगने से ही उसके ताया ससुर की मौत हो गई है। ईस्माइलाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन देर रात्रि मामला सीआईए वन को सौंप दिया गया है और सीआईए वन की टीम मामले की जांच में जुट गई है।