फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आचार्य अमित को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमित कुमार को प्रोत्साहित करने के दौरान प्रधानाचार्य नारायण सिंह। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र के वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ आचार्य अमित कुमार को केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित वंदे मातरम् गायन की वीडियो रिकॉर्डिंग प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि मिली है, उनके उत्कृष्ट गायन के आधार पर देशभर से चयनित 200 प्रतिभागियों की सूची में उनका नाम शामिल हुआ है।
विज्ञापन

इस चयन के परिणामस्वरूप अमित कुमार को 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह एवं परेड में रक्षा मंत्रालय की ओर से विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह प्रतियोगिता रक्षा मंत्रालय के विशेष प्रयास के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें मेरी सरकार पोर्टल के माध्यम से देश से वंदे मातरम् के गायन की वीडियो रिकॉर्डिंग मंगवाई गई थीं। विद्यालय में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य नारायण सिंह ने अमित कुमार को प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें