कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर सांध्यकालीन महाआरती करते कैलाश सैनी व अन्य।
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि गीता शक्ति का प्रतीक है। गीता अध्यात्म और शांति का रास्ता है। सदियों वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था, इन उपदेशों को आज भी अपने जीवन में शामिल करने की जरूरत है। गीता ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन का जीता जागता दर्शन है।
कैलाश सैनी शनिवार देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले उनके साथ केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, मंडल अध्यक्ष विवेक रावत, मंडल महामंत्री हरीश चंद्र, मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश प्रजापत, आईटी सेल विवेक अरोड़ा, सचिव दीपक माजरा, मीडिया प्रभारी अजय पाल, सह मीडिया प्रभारी राजपाल टांक, शक्ति केंद्र प्रमुख राजकुमार, मंडल सचिव आकाश अग्रवाल, अंकित कालडा, रामराज कौशिक, नितिन भारद्वाज लाली सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीपशिखा प्रज्वलित कर महाआरती का शुभारंभ किया और पूजा-अर्चना की। महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर सांध्यकालीन महाआरती करते कैलाश सैनी व अन्य।