फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला जेल तक पहुंची यमुनानगर के जहरीली शराब प्रकरण की आंच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यमुनानगर के जहरीली शराब मामले की आंच जिला जेल तक पहुंच गई है। इस संबंध में राज्य अपराध शाखा (स्टेट क्राइम ब्यूरो) पंचकूला की टीम ने जिला जेल के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अदालत से उनको एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। दरअसल, जहरीली शराब के मामले में पकड़े गए आरोपियों को जिला जेल कुरुक्षेत्र में बंद किया गया था। जेल में बंद रहते ही जिला जेल के बड़े अधिकारी समेत अन्य ने इन आरोपियों तक कई तरह की मदद पहुंचाई इसकी भनक ब्यूरो तक पहुंची तो कार्रवाई करते हुए टीम ने सहायक अधीक्षक अश्विनी (लाइन ऑफिसर) और कुरुक्षेत्र जेल वार्डन किशोरी को गिरफ्तार किया है। उनको एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में जिला जेल के एक बड़े अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है। सूत्रों के अनुसार इस अधिकारी का नाम भी आरोपियों की मदद करने में शामिल है, मगर गिरफ्तारी की भनक लगते ही अधिकारी मौके से फरार हो गया। वहीं मामले में गिरफ्तार दोनों अधिकारियों को पूछताछ के लिए करनाल के मधुबन ले जाया गया है। ज्ञात हो, पिछले साल नवंबर माह में जिला यमुनानगर में जहरीली शराब का सेवन करने से 20 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। बाद में मामले की जांच राज्य अपराध शाखा को सौंपी गई थी। मामले में जीरो एफआईआर थाना शहर थानेसर में दर्ज हुई थी। पूरे प्रकरण को आरंभ से ही गुप्त रखा जा रहा है।


गिरफ्तारी से जेल में हड़कंप
जिला जेल के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से वहां हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि मामले में कई और गिरफ्तारी हो सकती है। जेल के एक बड़े अधिकारी की संलिप्तता भी बताई जा रही है। जिला जेल से लेकर ब्यूरो के अधिकारी कुछ भी बताने से साफ मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें