फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर भव्य एवं दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजनाओं को सरकार अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। इन्हीं धरोहरों में शुमार ब्रह्मसरोवर हमारी संस्कृति की पहचान है, इसे जीवित रखना सरकार का दायित्व है। इसी ब्रह्मसरोवर व इसके आसपास लगभग 102 एकड़ में फैले इस तीर्थ पर देश-विदेशों से प्रवासी पक्षी निर्धारित समय में भ्रमण के लिए आते हैं, जो इसके महत्व को दर्शाते हैं। इसके लिए सरकार तीर्थों पर जीर्णोद्धार कर उसे संजोकर रखने का काम कर रही है ताकि आने वाली भावी पीढ़ी इस सांस्कृतिक धरोहर को देख सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह विचार रविवार को गांव थाना स्थित ब्रह्मसरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मसरोवर का निरीक्षण भी किया। ओएसडी भारत भूषण भारती ने ब्रह्मसरोवर पर चल रहे प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राजकीय स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण भी किया। गांव के सरपंच की ओर से सौंपे गए मांग पत्र की सभी मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया तथा गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले केंद्र में भाजपा की सरकार को बनाया, फिर प्रदेश की सरकार को पूर्ण बहुमत से बनाया। प्रदेश में एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए बनाए गए नेशनल हाईवे से तीन से चार घंटे में सफर पूरा हो जाता है। ऐसा कोई जिला नहीं बचा है जो नेशनल हाईवे से नहीं जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि पंचायती जमीन पर 20 साल से मकान बनाकर रहने वाले लोगों को 2004 के कलेक्टर रेट पर 500 गज तक की भूमि उनके नाम करने का कानून बनाया गया है। इससे बहुत गांवों में चल रहे कोर्ट के केस भी समाप्त हो गए। अंग्रेजों के समय से किसानों पर लग रहे आबियाने को जड़ से समाप्त किया गया और आबियाने की 133 करोड़ रुपये की राशि को भी प्रदेश सरकार ने माफ करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जहां पर किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता है। इस मौके पर गांव की सरपंच प्रियंका, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्योंसर में कहा, ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे पौधरोपण को एक जन आंदोलन बनाएं। स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए। उन्हें पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बच्चों को बचपन से ही प्रकृति से जोड़ना होगा, ताकि वे बड़े होकर इसके महत्व को समझें। मुख्यमंत्री ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यार्थी वंदना, द्वितीय स्थान पर जसमीत, तृतीय स्थान पर आंचल, पेंटिंग जूनियर वर्ग में प्रथम तनवी शर्मा, द्वितीय युवानी, तृतीय मन्नत, सीनियर वर्ग में प्रथम सरगम व द्वितीय विनय सैनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



सांसद नवीन जिंदल ने स्योंसर में कहा, शिलान्यास की गई परियोजनाओं के पूर्ण होने पर यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस क्षेत्र को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के रूप में विकसित किया जाए, ताकि लोग यहां आकर वन्य जीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कर सकें। सांसद ने कहा कि पौधरोपण का दिन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रकृति और पर्यटन को एक साथ जोड़ने का अवसर है। सांसद में पिहोवा में कहा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पिहोवा हल्के के गांव स्योंसर और थाना को अनेक परियोजनाएं सौगात के रूप में दी हैं, जो आने वाले समय में पिहोवा तीर्थ नगरी को विश्व दर्शनीय स्थली के रूप में एक नई पहचान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें