फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करना ही लक्ष्य : सैनी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आवास कार्यालय पर लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।​ विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाना व मूलभूत सुविधाओं को पूरा करते हुए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना ही सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए अनेक योजनाएं तैयार की जा रही हैं। सरकार का यह भी लक्ष्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
विज्ञापन

ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे शुक्रवार को सुबह सेक्टर तीन अपने आवास कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से विकास कार्यों पर बातचीत की।
इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिले के साथ-साथ लाडवा हलके में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी और भावी योजनाओं पर प्रशासन की तरफ से किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें और सोमवार और वीरवार को समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं को सुनें और मौके पर निवारण करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

यह सरकार लोगों की सेवक बनकर काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति की समस्या को सुना जाए और उनका निराकरण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें