फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं को साहिबजादों के साहस, बलिदान और देशभक्ति से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल परिसर में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्राओं को साहिबजादों के अद्वितीय साहस, बलिदान और देशभक्ति से परिचित कराना रहा, ताकि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन

महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी शमा ने कहा कि साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह का बलिदान भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। कम उम्र में उन्होंने सत्य, धर्म और आत्मसम्मान के लिए जो साहस दिखाया, वह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. पूनम देवी बागी ने कहा कि वीर बाल दिवस केवल इतिहास को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से निडर, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें