फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चौथी पीढ़ी बना रही रावण व कुंभकरण के पुतले

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तैयार किए रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले देखते हुए फतेजचंद गांधी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हर वर्ष बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के तौर पर दशहरा पर्व मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीराम की ओर से मारे जाने के बाद रावण के पुतले का दहन कर खुशी मनाई जाती है। रावण को बुराई के तौर पर देखा जाता है लेकिन रावण के पुतले बनाने की कारीगरी से ही कई दशकों से परिवार की आजीविका चल रही है।
विज्ञापन

मेरठ के रहने वाले परिवार की आज चौथी पीढ़ी रावण के पुतले बना रही है। इतने समय से रावण के पुतले बनाने पर इनसे भावनाएं भी जुड़ जाती हैं। यही कारण है कि कई माह की कड़ी मेहनत के बाद जब ये पुतले पलभर में खाक कर दिए जाते हैं तो दुख होता है लेकिन बुराई पर अच्छाई का संदेश बार-बार हर पीढ़ी को दिया जाना भी उचित है, यह समझ कर सब्र हो जाता है।
मेरठ के मवाना के रहने वाले पुतले बनाने वाले कारीगर शमां खान बताते हैं कि पहले उनके दादा और फिर पिता रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले बनाते थे। पिछले 45 साल से वे खुद कुरुक्षेत्र व अन्य स्थानों पर ये पुतले बना रहे हैं। अब उनकी अगली पीढ़ी भी इसमें कुशल हो चुकी है। इस समय भी इंद्री, चीका, कैथल और खनौरी पांतड़ा में भी ये पुतले बनाए हैं।
विज्ञापन

पहली बार श्रीराम मंदिर के समक्ष अयोध्या में जलेगा रावण का पुतला : अयोध्या में करीब दो साल पहले बनकर तैयार हुए श्री राम मंदिर के समक्ष भी इस बार रावण के पुतले का दहन होगा। शमां खान बताते हैं कि इसके लिए रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले रामलीला कमेटी चांदनी चौक दिल्ली की ओर से बनवाए जा रहे हैं। इन्हें बनाने वाले कारीगरों में भी उनके ही परिवारजन शामिल हैं।

कुरुक्षेत्र। तैयार किए रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले देखते हुए फतेजचंद गांधी व अन्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। तैयार किए रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले देखते हुए फतेजचंद गांधी व अन्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। तैयार किए रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले देखते हुए फतेजचंद गांधी व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें