फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 39495 एकड़ फसल खराब होने के बाद शांत हुआ मारकंडा में उफान

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बाढ़ का पानी उतरने लगा तो पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी फसलें भी इस तरह दिखाई पड़ने ल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। पिछले चार दिन से मौसम साफ रहने के चलते मारकंडा का उफान शांत है और आसपास के क्षेत्रों से भी पानी उतरने लगा है। इसमें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी फसलें भी बाहर दिखने लगी हैं, जिन्हें देख किसान परेशान हैं। अनेक क्षेत्रों में अभी भी खेत से लेकर सड़कें पानी से लबालब हैं लेकिन पानी उतरने के इंतजार में पल-पल टकटकी लगाए किसानों को बर्बाद हुई फसलें बड़ा झटका दे रही हैं।
विज्ञापन

भले ही प्रशासन व सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है लेकिन किसान पानी में पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी फसलों को देख खुद की बेबसी पर मायूस हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिले में कितनी फसलें बर्बाद हुई हैं लेकिन मंगलवार तक जिले में 5875 किसान अपनी शिकायतें पोर्टल पर दर्ज करवा चुके हैं जिन्होंने बताया है कि 39495 एकड़ में फसलें खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मार शाहाबाद क्षेत्र पर पड़ी है, जहां के 77 गांव चपेट में आए और यहां के 2105 किसानों ने 11304 एकड़ फसल बर्बाद होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें