फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण आयुष विवि का प्रथम दीक्षांत समारोह आज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लेते कुलपति - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह वीरवार होगा, जिसकी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। वीरवार को समारोह की रिहर्सल की गई, जिसमें समारोह में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। एक बजे के करीब दीक्षांत समारोह का विधिवत रूप से शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा शिरकत करेंगे। समारोह में 26 स्नातक व स्नातकोत्तर चिकित्सकों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में 126 स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य, पद्मविभूषण, पद्मश्री और राज वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में किया जा रहा है। कुलपति ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देंश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें