फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में यूजी तथा इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स की अंतिम मेरिट सूची 22 को होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजी और इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स की अंतिम मेरिट सूची 22 जुलाई को लगाई जाएगी। इसमें नामित विद्यार्थियों को फीस व दस्तावेज सत्यापन 23 जुलाई तक करवाने होंगे। अतिरिक्त सीटों के लिए सूची 22 जुलाई को लगाई जाएगी, जिसके लिए 23 जुलाई तक फीस व दस्तावेज सत्यापन करवाने होंगे। ये जानकारी लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो प्रवेश की अगली सूची 24 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान विश्वविद्यालय प्रवेश पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी तथा कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी। इन प्रोग्राम्स की कक्षाएं एक अगस्त से प्रारंभ होंगी। पीजी प्रोग्राम की अंतिम सूची 23 जुलाई को लगाई जाएगी तथा दाखिले के लिए 24 जुलाई तक फीस व मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। अतिरिक्त सीटों के लिए सूची 23 जुलाई को लगाई जाएगी तथा दाखिले के लिए 24 जुलाई तक फीस व मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। उन्होंने बताया कि यदि सीटें रिक्त रह जाती हैं तो प्रवेश की अगली सूची 25 से 30 जुलाई के दौरान विश्वविद्यालय प्रवेश पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी तथा कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें