फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महोत्सव को दिया हरियाणवी गांव का लुक, युवा पीढ़ी को पुरातन हरियाणवी संस्कृति के हो रहे दर्शन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। व्यंजनों का स्वाद चखते युवा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली महोत्सव को हरियाणवी लुक दिया गया है, ताकि युवा पीढ़ी को हरियाणवी संस्कृति के दर्शन हो सकें। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्राफ्ट मेले का आयोजन कर विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए सामान के स्टॉल लगाए गए, इन पर लोगों ने खरीदारी की। विवि के ललित कला विभाग, यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, टूरिज्म विभाग, गृह विज्ञान विभाग, मैनेजमेंट विभाग, जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान सहित अन्य विभाग के विद्यार्थियों की ओर से बनाए गए स्वदेशी उत्पादों व खानपान की वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया, जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। अतिथियों ने हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करने से पहले हरियाणवी पगड़ी बंधवाई और विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई सभी स्टॉल पर जाकर जानकारी ली। विद्यार्थियों के किए गए कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों की ओर से प्रिंटिंग की स्टॉल लगाई गई थी, जहां विद्यार्थियों ने कप पर अतिथियों के चित्रों को प्रिंट कर भेंट किए। छात्रा दिया ने बताया कि उन्होंने घर पर सुगंधित मोमबत्तियां बनाई हैं जिनसे तरह-तरह के फ्रेगरेंस आते हैं, कभी वनिला, कभी लैवेंडर या कभी सिनेमन की खुशबू आती है। ये घर सुगंधित करने के लिए इस्तेमाल होती हैं।

कुरुक्षेत्र। व्यंजनों का स्वाद चखते युवा। संवाद

कुरुक्षेत्र। व्यंजनों का स्वाद चखते युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें