फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं ने हॉकी में दिखाई प्रतिभा, हासिल किया द्वितीय स्थान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिक्षकों की मौजूदगी में डीएसबी स्कूल की सम्मानित की जाती विजेता टीम। स्वयं - फोटो : ramban news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत पिपली-लाडवा मार्ग स्थित डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्राओं ने शाहाबाद स्थित मार्कंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में आयोजित नवीन जिंदल सांसद खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल एन. सिंह सहित शिक्षकों ने खिलाड़ियों और कोच का सम्मान किया। प्रिंसिपल ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें