फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं ने लघु नाटिका से दिया आपसी सहयोग का संदेश

Fri, 23 Oct 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती हुई छात्रा। स्वयं - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमीन मार्ग स्थित गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को बालिका शिक्षा के तहत वाद-विवाद और कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्या भारती हरियाणा एवं हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने फास्ट फूड, एकल व संयुक्त परिवार और कौशल विकास जैसे विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने एकल और संयुक्त परिवार विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके माध्यम से उन्होंने परिवार में प्रेम, आपसी समझ, सहयोग और संस्कारों का महत्व दर्शाया गया।
कार्यक्रम ने छात्राओं को अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने और जीवन में सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में तार्किक सोच, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करना रहा।
विज्ञापन

फास्ट फूड के फायदे और नुकसान विषय पर आयोजित वाद-विवाद में छात्राओं ने कहा कि फास्ट फूड आसानी से उपलब्ध होने और कम समय में तैयार होने के कारण लोकप्रिय है, लेकिन इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने संतुलित और पौष्टिक भोजन अपनाने का संदेश दिया।
इसके बाद उन्होंंने एकल और संयुक्त परिवार विषय पर छात्राओं ने दोनों पक्षों में विचार रखे। एकल परिवार के पक्ष में स्वतंत्रता और व्यक्तिगत निर्णय लेने के अवसरों को प्रमुखता दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें